राष्ट्रीय हिन्दु शक्ति संगठन द्वारा गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने हेतु नीरजा देवभूमि ट्रस्ट के माध्यम से महिलाओं को सिलाई मशीन की वितरीत


ऋषिकेश 25 जून। राष्ट्रीय हिन्दु शक्ति संगठन द्वारा गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने हेतु नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए सिलाई मशीने वितरित की गयी ।

मंगलवार को नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिन्दु शक्ति संगठन द्वारा गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने हेतू सिलाई मशीन वितरित की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दु शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र भटनागर ने कहा कि उनका संगठन महिलाओं को सिलाई मशीन देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहयोग करेगा। राघवेन्द्र भटनागर ने कहा कि संगठन महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है। महिलाएं भी रोजगार अपनाकर परिवार के जीविकोपार्जन में भूमिका निभाएं। इससे महिलाओं को उनकी घरेलू आय और बचत करने में मदद मिलेगी। जिसके लिए उनके संगठन द्वारा लगातार रूप से महिला को सशक्त बनाने हेतु कार्य करता रहेगा जिसके लिए इसी कड़ी में महिलाओं को आज सिलाई मशीन प्रदान की गई है। 

इस मौके पर नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक कुमारी नीरजा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष माधवी गुप्ता, सीमा रानी, रूपेश गुप्ता, समेत अनेक महिलाएं मौजूद थी । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *