ऋषिकेश स्थित माधव सेवा विश्राम सदन का संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने किया लोकार्पण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कोश्यारी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कैबिनेट मंत्री पहुंचे कार्यक्रम में


ऋषिकेश 3 जुलाई। एम्स ऋषिकेश में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से तैयार किए गए चार मंजिला माधव सेवा विश्रम सदन का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ संचालक डॉ मोहन भागवत द्वारा कर दिया गया है।

बताते चले इस भवन में 430 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। एम्स में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को यह सुविधा मिल सकेगी।

एम्स के निकट वीरभद्र मार्ग पर नवनिर्मित इस चार मंजिला विश्राम सदन में 120 कमरे हैं। पर्वतीय क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों और उनसे सटे राज्यों के जिन मरीजों को एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर एक सप्ताह बाद बुलाएंगे, वे मरीज और उनके तीमारदार माधव सेवा विश्राम सदन में रह सकेंगे।

एम्स ऋषिकेश में भर्ती किए जाने वाले मरीजों के तीमारदारों को एम्स की ओर एक फॉर्म भरकर दिया जाएगा। उसी फॉर्म के आधार पर तीमारदारों को रहने की सुविधा की जाएगी। यहां तीमारदारों को 10 रुपये में जलपान और 30 रुपये में भोजन मिलेगा।

लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कश्यारी, हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, साहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक सहित करीब 1500 मेहमान पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *